Main Menu

सिपाही बहाली ठगी का सरगना युसुफ अंसारी गिरफ्तार

सिपाही बहाली ठगी का सरगना युसुफ अंसारी गिरफ्तार

लोहदरगा (झारखंड)। देश में बढ़ती बेरोजगारी का फायदा उठाते हुए शातिर ठग शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला लोहदरगा का है जहां सिपाही बहाली के नाम पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले का खुलासा हुआ है। इससे कई शिक्षित बेरोजगार ठगी का शिकार होने से बच गए हैं। सदर थाना पुलिस ने छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का सरगना युसुफ अंसारी है। इस मामले में अभी और कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

पुलिस के अनुसार सिपाही बहाली के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना युसूफ अंसारी है। वह स्वयं को भारत कल्याण समिति का सचिव, भारतीय सूचना अधिकार मंच का केंद्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड मुक्ति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बताकर लोगों पर रौब झड़ता था। हालांकि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद झामुमो के जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी ने किसी दूसरे दल से संपर्क रखने के कारण युसूफ को दो दिन पहले पार्टी से निकालने की बात कही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में राहत नगर निवासी लुकमान अंसारी का पुत्र युसूफ अंसारी, हेंजला निवासी क्यूमुद्दीन अंसारी का पुत्र रोजामत अंसारी, कैरो थाना क्षेत्र निवासी एतवा उरांव का पुत्र फलगू उरांव, कुडू थाना क्षेत्र के चंदलासो निवासी सियानंद दुबे का पुत्र कमलेश दूबे और चारो उरांव का पुत्र महादेव उरांव शामिल हैं। वहीं छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गयी पांच मॉडल युवतियों के साथ ही कुल 45 लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद बांड भरवाकर थाने से छोड़ दिया है।

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि 16 लोगों से सिपाही बहाली के नाम पर कुल 5.76 लाख रुपये की वसूली की गई थी। साक्षात्कार के लिए झारखंड की मॉडल परी पासवान सहित चार अन्य युवतियों और कई पुरुष मॉडल को भी बुलाया गया था। इसके अलावा रांची, लोहरदगा, डालटनगंज, हजारीबाग, लातेहार आदि क्षेत्रों से महिला-पुरुषों को सिपाही बहाली के लिए बुलाया गया था। होटल का हॉल बुक कर साक्षात्कार करने की तैयारी की गई थी। हालांकि अब पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वालों के बैंक खातों को फ्रीज करने प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। एसपी प्रियदर्शी आलोक ने खुद सदर थाना पहुंच कर मामले में पड़ताल की है। इस मामले में अभी और कई लोगों के गिरफ्तार होने की उम्मीद की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर छापेमारी अभियान भी शुरू कर दिया है।

नागरिक का मौलिक कर्तव्य

(क) संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों, राष्ट्र ध्वज और राष्ट्र्गान का आदर करें। 

(ख) स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आन्दोलन प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शो को हृदय में संजोए रखें व उनका पालन करें।

(ग) भारत की प्रभुता एकता व अखंडता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्ण बनाये रखें। 

(घ) देश की रक्षा करें और आवाह्न किए जाने पर राष्ट् की सेवा करें। 

(ङ) भारत के सभी लोग समरसता और सम्मान एवं भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करें जो धर्म, भाषा और प्रदेश या वर्ग के भेदभाव पर आधारित न हों, उन सभी प्रथाओं का त्याग करें जो महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध हों।

(च) हमारी सामाजिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें। 

(छ) प्राकृतिक पर्यावरण जिसके अंतर्गत वन, झील,नदी वन्य प्राणी आदि आते हैं की रक्षा व संवर्धन करें तथा प्राणी मात्र के प्रति दयाभाव रखें।

(ज) वैज्ञानिक दृष्टिकोण मानवतावाद व ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें । 

(झ) सार्वजनिक सम्पत्ति को सुरक्षित रखें व हिंसा से दूर रहें। 

(ञ) व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में सतत उत्कर्ष की ओर बढ़ने का प्रयास करें, जिससे राष्ट्र प्रगति करते हुए प्रयात्न और उपलब्धि की नई ऊँचाइयों को छू ले।

(ट) यदि आप माता-पिता या संरक्षक हैं तो 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु वाले अपने या प्रतिपाल्य (यथास्थिति) बच्चे को शिक्षा के अवसर प्रदान करें।

आधार की प्राइवेसी को मजबूत बनाने के लिए UIDAI ने अब नया क्यूआर कोड (QR code) जारी किया है। जिसे 12 अंकों का आधार नंबर बताए बिना ऑफलाइन यूजर वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

दिव्यांग का अधिकार

बंदी (कैदी) का अधिकार

भवन निर्माण का अधिकार

साइबर (इंटरनेट) सेवा का अधिकार