वक्फ (संशोधन) कानून 2025 को लेकर इस समय देश भर में घमासान जारी है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद मदनी ने कहा है कि वक्फ संशोधन अधिनियम देश, समाज या मुसलमानों के लिए सही नहीं है। हमारी लड़ाई जारी रहेगी, खत्म नहीं होगी, चाहे हमें कितनी भी कुर्बानी देनी पड़े। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि इस कानून का उद्देश्य मुसलमानों के हितों की रक्षा करना नहीं, बल्कि वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपनी सहयोगी पार्टियों की मदद से काले कानून को बनाया है।
