Main Menu

महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ का आरोपी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ का आरोपी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

पंचकुला (हरियाणा)। पंचकूला पुलिस लाइन में बहुत शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां रक्षक ही रक्षक का भक्षक बन गया। पुलिस लाइन के एक हेड कांस्टेबल को महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला ने एक महीने पहले की आरोपी हेड कांस्टेबल की शिकायत की थी, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी। महिला ने जब मीडिया के सामने अपनी आप बीती बताई, तब कहीं जाकर हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की गयी। हालांकि मामले के तूल पकड़ने के बाद अब पुलिस विभाग ने बताया है कि इस मामले की जांच पुलिस अधिकारी करेंगे। 

आपको बता दें कि शिकायतकर्ता महिला कांस्टेबल अपने पति के साथ पंचकूला पुलिस लाइन में रहती है। उसके घर के नजदीक ही आरोपी हेड कांस्टेबल बिजेंद्र व उसकी एएसआई पत्नी भी रहते हैं। नजदीक रहने का फायदा उठाकर बिजेंद्र काफी दिनों से उससे छेड़छाड़ कर रहा था और उसे फोन कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव भी बना रहा था। जिसका महिला कांस्टेबल ने कई बार विरोध किया। महिला का आरोप है कि घर में अकेली काम कर रही थी, तभी बिजेंद्र उसके घर में घुस आया और उसे पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद छेड़छाड़ शुरु कर दी। जब उसने बिजेंद्र को धक्का दे दिया, तो वह उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ा। यह देख पीड़िता का पति उसके सामने आ गया। इस बात से नाराज बिजेंद्र उन्हें गाली देने लगा और बोला कि तुम दोनों को जान से मार दूंगा। इतना ही नहीं पीड़िता का आरोप है कि हेड कांस्टेबल बिजेंद्र ने उसके चरित्र पर भी सवाल उठाए और सभी के सामने बेइज्जत भी किया। जिसके बाद महिला ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कराया, लेकिन महिला की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं विभाग के पुलिसकर्मी महिला कांस्टेबल को न्याय दिलाने की बजाय समझौते का दबाव बनाने में लगे रहे। इसके बाद पीड़िता को मजबूरन मीडिया के सामने आना पड़ा और मीडिया के सामने हेड कांस्टेबल की करतूत का खुलासा करना पड़ा। तब कहीं जाकर बुधवार को आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया।

 

नागरिक का मौलिक कर्तव्य

(क) संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों, राष्ट्र ध्वज और राष्ट्र्गान का आदर करें। 

(ख) स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आन्दोलन प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शो को हृदय में संजोए रखें व उनका पालन करें।

(ग) भारत की प्रभुता एकता व अखंडता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्ण बनाये रखें। 

(घ) देश की रक्षा करें और आवाह्न किए जाने पर राष्ट् की सेवा करें। 

(ङ) भारत के सभी लोग समरसता और सम्मान एवं भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करें जो धर्म, भाषा और प्रदेश या वर्ग के भेदभाव पर आधारित न हों, उन सभी प्रथाओं का त्याग करें जो महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध हों।

(च) हमारी सामाजिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें। 

(छ) प्राकृतिक पर्यावरण जिसके अंतर्गत वन, झील,नदी वन्य प्राणी आदि आते हैं की रक्षा व संवर्धन करें तथा प्राणी मात्र के प्रति दयाभाव रखें।

(ज) वैज्ञानिक दृष्टिकोण मानवतावाद व ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें । 

(झ) सार्वजनिक सम्पत्ति को सुरक्षित रखें व हिंसा से दूर रहें। 

(ञ) व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में सतत उत्कर्ष की ओर बढ़ने का प्रयास करें, जिससे राष्ट्र प्रगति करते हुए प्रयात्न और उपलब्धि की नई ऊँचाइयों को छू ले।

(ट) यदि आप माता-पिता या संरक्षक हैं तो 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु वाले अपने या प्रतिपाल्य (यथास्थिति) बच्चे को शिक्षा के अवसर प्रदान करें।

आधार की प्राइवेसी को मजबूत बनाने के लिए UIDAI ने अब नया क्यूआर कोड (QR code) जारी किया है। जिसे 12 अंकों का आधार नंबर बताए बिना ऑफलाइन यूजर वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

दिव्यांग का अधिकार

बंदी (कैदी) का अधिकार

भवन निर्माण का अधिकार

साइबर (इंटरनेट) सेवा का अधिकार