Main Menu

मां ने दी बलात्कारी बेटे की हत्या की सुपारी !

मां ने दी बलात्कारी बेटे की हत्या की सुपारी !

पटना (बिहार)। आपने मदर इंडिया फिल्म तो जरुर देखी होगी, जिसमें राधा (नरगिस) गांव की एक लड़की की इज्जत पर हाथ डालने के चलते अपने बेटे बिरजू (सुनील दत्त) को स्वयं गोली मार देती है और बिरजू उसकी बांहों में दम तोड़ देता है। इसी प्रकार का मामला पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में आया है, जहां एक मां ने बेटे की गंदी हरकतों से परेशान होकर उसकी हत्या की सुपारी दे दी। पुलिस ने दोनों सुपारी किलर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

आपको बता दें कि पुलिस की पूछताछ में मां रेणु ने बताया, कि मिंटू की हरकतों से पूरा गांव परेशान हो चुका था। वह राह चलते किसी भी महिला के साथ छेड़खानी कर देता था। किसी को भी परेशान करना शुरू कर देता था। तो किसी के घर में घुसकर चोरी करना और सामान छीन लेना उसकी आदत बन गई थी। और तो और वह दुष्कर्म कांड का आरोपित था और जेल भी जा चुका था। मां ने बताया, कि विवाहित महिला से शादी करने के बाद लगा था कि वह सुधर जाएगा, लेकिन जब बार-बार समझने पर भी वह नहीं माना तो उसने धर्मवीर को 40 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दे डाली। वह मिंटू को 50 हजार रुपए दिलाने के बहाने ट्रेन से टेका बिगहा स्टेशन लेकर आई। और आकाश होटल के पीछे टाल क्षेत्र में लेकर चली गई। वहां अपराधियों ने मां के सामने ही मिंटू को लाठी-डंडों की पीट-पीटकर घायल कर दिया और फिर गोली मार कर हत्या की दी। पुलिस को धर्मवीर और श्रवण के पास से पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है। 

गौरतलब है कि बख्तियारपुर थाना पुलिस ने सात मई को आकाश होटल के बगल में टाल क्षेत्र से शव बरामद किया था। उसके मुंह में पिस्टल घुसेड़कर गोली मारी गई थी। शव की शिनाख्त खुसरूपुर थाना क्षेत्र के घुसकीपर निवासी मिंटू राम के रूप में हुई थी। पुलिस कप्तान मनु महाराज ने बख्तियारपुर थानाध्यक्ष मो. दीवान इकराम खान, दारोगा रामजी प्रसाद एवं विनय कुमार और विशेष सेल के दारोगा मृत्युंजय कुमार की टीम गठित की थी। टीम ने मिंटू की पत्नी अंजू देवी और मां रेणु देवी से पूछताछ की। दोनों के बयान में अंतर पाए जाने पर पुलिस को शक हुआ और तफ्तीश शुरू की गई। पुलिस ने शुक्रवार को मिंटू की मां रेणु देवी, धर्मवीर कुमार व श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया। रेणु ने धर्मवीर को मिंटू की हत्या के लिए सुपारी दी थी। धर्मवीर मूल रूप से सालिमपुर के सैदपुर का है, अभी गोपालपुर के बैरिया गांव में रहता है। धर्मवीर ने वर्ष 2003 में दो लोगों की हत्या कर दी थी। श्रवण टेका बिगहा का रहने वाला है। चकदौलत गांव निवासी दुल्हा फरार चल रहा है। शादीशुदा मिंटू की हत्या में उसकी मौसी भी थी। मौसी बैरिया गांव में रहती है। पुलिस मौसी को भी गिरफ्तार करेगी।  इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई अभी जारी है।

नागरिक का मौलिक कर्तव्य

(क) संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों, राष्ट्र ध्वज और राष्ट्र्गान का आदर करें। 

(ख) स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आन्दोलन प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शो को हृदय में संजोए रखें व उनका पालन करें।

(ग) भारत की प्रभुता एकता व अखंडता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्ण बनाये रखें। 

(घ) देश की रक्षा करें और आवाह्न किए जाने पर राष्ट् की सेवा करें। 

(ङ) भारत के सभी लोग समरसता और सम्मान एवं भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करें जो धर्म, भाषा और प्रदेश या वर्ग के भेदभाव पर आधारित न हों, उन सभी प्रथाओं का त्याग करें जो महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध हों।

(च) हमारी सामाजिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें। 

(छ) प्राकृतिक पर्यावरण जिसके अंतर्गत वन, झील,नदी वन्य प्राणी आदि आते हैं की रक्षा व संवर्धन करें तथा प्राणी मात्र के प्रति दयाभाव रखें।

(ज) वैज्ञानिक दृष्टिकोण मानवतावाद व ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें । 

(झ) सार्वजनिक सम्पत्ति को सुरक्षित रखें व हिंसा से दूर रहें। 

(ञ) व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में सतत उत्कर्ष की ओर बढ़ने का प्रयास करें, जिससे राष्ट्र प्रगति करते हुए प्रयात्न और उपलब्धि की नई ऊँचाइयों को छू ले।

(ट) यदि आप माता-पिता या संरक्षक हैं तो 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु वाले अपने या प्रतिपाल्य (यथास्थिति) बच्चे को शिक्षा के अवसर प्रदान करें।

आधार की प्राइवेसी को मजबूत बनाने के लिए UIDAI ने अब नया क्यूआर कोड (QR code) जारी किया है। जिसे 12 अंकों का आधार नंबर बताए बिना ऑफलाइन यूजर वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

दिव्यांग का अधिकार

बंदी (कैदी) का अधिकार

भवन निर्माण का अधिकार

साइबर (इंटरनेट) सेवा का अधिकार