Main Menu

डाक अधिकारियों/कर्मचारियों की शिकायत करें

डाक अधिकारियों/कर्मचारियों की शिकायत करें

डाक विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की शिकायत कैसे करें 

डाक विभाग की सेवाओं से आप संतुष्ट नहीं हैं तो डाक निदेशालय, नई दिल्ली को संबोधित शिकायत, सम्बंधित अधिकारी को कर सकते हैं और दिए गए ईमेल, दूरभाष संख्या या फैक्स पर भेज सकते हैं।​ सबसे पहले आप प्रारंभिक स्तर पर शिकायत दर्ज करें​- 

1- डाकघर में जहाँ लेन-देन हुआ था, वहां के डाकपाल से डाक विभाग द्वारा दी गयी सेवाओं और उससे सम्बंधित डाक विभाग के कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में शिकायत करें।

2- प्रभाग के डाकघर के वरिष्ठ अधीक्षक/अधीक्षक, जिनके अधिकार क्षेत्र में संबंधित डाकघर आता है, से डाक विभाग द्वारा दी गयी सेवाओं और उससे सम्बंधित डाक विभाग के कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में शिकायत करें। 

3- क्षेत्र के प्रधान डाकपाल, जिनके अधिकार क्षेत्र में संबंधित डाकघर और प्रभाग आता है, डाक विभाग द्वारा दी गयी सेवाओं और उससे सम्बंधित डाक विभाग के कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में शिकायत करें। 

यदि प्रारंभिक स्तर पर, संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बावजूद आपकी शिकायत का निपटारा अभी तक नहीं हुआ है तो आप परिमंडल के मुख्य प्रधान डाकपाल से निम्नलिखित पते पर संपर्क कर सकते हैं :​ 

परिमंडल के मुख्य प्रधान डाकपाल

1- दिल्ली:

पता- मेघदूत भवन, लिंक रोड, नई दिल्ली 110001.

ईमेल, दूरभाष संख्या एवं फैक्स संख्या​- This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. 011-23620144(दूरभाष), 23627114(फैक्स)

2- उत्तर प्रदेश:

पता- ४, हजरतगंज, लखनऊ 226001.

ईमेल, दूरभाष संख्या एवं फैक्स संख्या​- This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. 0522-2622000 (दूरभाष), 2616855(फैक्स)

3- बिहार:

पता- पटना जीपीओ परिसर, पटना 800001.

ईमेल, दूरभाष संख्या एवं फैक्स संख्या​- This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it.

ग्राहक सेवा केंद्र/ शिकायत : 0612-2230082,2220207(दूरभाष), 2225011(फैक्स)

डाक जीवन बीमा शिकायत : टोल फ्री नं. : 18003456107, 0612-2236842

4- छत्तीसगढ़:

पता- रायपुर 472001.

ईमेल, दूरभाष संख्या एवं फैक्स संख्या​- This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. 0771-2233400(दूरभाष), 2233197(फैक्स)

5- हरियाणा:

पता- 107, माल रोड, अम्बाला खिचड़ी.133001.

ईमेल, दूरभाष संख्या एवं फैक्स संख्या​- This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. 0171-2603100(दूरभाष), 2603736(फैक्स)

6- हिमाचल प्रदेश:

पता- कैथू, शिमला 1701009.

ईमेल, दूरभाष संख्या एवं फैक्स संख्या- This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. 0177-2629000(दूरभाष), 2620351(फैक्स)

7- मध्य प्रदेश:

पता- भोपाल 462012.

ईमेल, दूरभाष संख्या एवं फैक्स संख्या- This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. 0755-2550836(दूरभाष), 2556547(फैक्स)

8- झारखंड:

पता- डोरंडा एच ओ काम्प्लेक्स, राँची​ 834019.

ईमेल, दूरभाष संख्या एवं फैक्स संख्या- This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. 0651-2482345(दूरभाष), 2480153(फैक्स)

9- राजस्थान:

पता- सरदार पटेल मार्ग, जयपुर ३०२००७.

ईमेल, दूरभाष संख्या एवं फैक्स संख्या- This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. 0141-2372020(दूरभाष), 2366151(फैक्स)

10- उत्तराखंड:

पता- देहरादून 248001.

ईमेल, दूरभाष संख्या एवं फैक्स संख्या- This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. 0124-2658396(दूरभाष), 2650065(फैक्स)  

 

नागरिक का मौलिक कर्तव्य

(क) संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों, राष्ट्र ध्वज और राष्ट्र्गान का आदर करें। 

(ख) स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आन्दोलन प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शो को हृदय में संजोए रखें व उनका पालन करें।

(ग) भारत की प्रभुता एकता व अखंडता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्ण बनाये रखें। 

(घ) देश की रक्षा करें और आवाह्न किए जाने पर राष्ट् की सेवा करें। 

(ङ) भारत के सभी लोग समरसता और सम्मान एवं भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करें जो धर्म, भाषा और प्रदेश या वर्ग के भेदभाव पर आधारित न हों, उन सभी प्रथाओं का त्याग करें जो महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध हों।

(च) हमारी सामाजिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें। 

(छ) प्राकृतिक पर्यावरण जिसके अंतर्गत वन, झील,नदी वन्य प्राणी आदि आते हैं की रक्षा व संवर्धन करें तथा प्राणी मात्र के प्रति दयाभाव रखें।

(ज) वैज्ञानिक दृष्टिकोण मानवतावाद व ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें । 

(झ) सार्वजनिक सम्पत्ति को सुरक्षित रखें व हिंसा से दूर रहें। 

(ञ) व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में सतत उत्कर्ष की ओर बढ़ने का प्रयास करें, जिससे राष्ट्र प्रगति करते हुए प्रयात्न और उपलब्धि की नई ऊँचाइयों को छू ले।

(ट) यदि आप माता-पिता या संरक्षक हैं तो 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु वाले अपने या प्रतिपाल्य (यथास्थिति) बच्चे को शिक्षा के अवसर प्रदान करें।

बंदी (कैदी) का अधिकार